Uttarakhand:नगर निगम के पार्षदों की मांग
Haldwani में नगर निगम के पार्षदों ने सफाई कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि देहरादून और उत्तरकाशी की तरह यहां भी कर्मचारियों को 805 रुपये रोजाना मानदेय दिया जाए। इस मांग को लेकर उन्होंने मेयर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात की और एक लिखित मांग पत्र भी दिया।
Uttarakhand:क्या मान जायेगें मेयर
पार्षदों ने बताया कि केंद्र सरकार के लेबर मिंनस्ट्री ने महंगाई के हिसाब से मजदूरी दरों में बदलाव किया है, इसलिए यहां भी बदलाव जरूरी है। अभी नगर निगम में काम करने वाले 500 से ज्यादा कर्मचारियों को करीब 500 रुपये रोजाना मिल रहे हैं। पार्षदों ने इसे नगर निगम की बैठक में रखने की मांग की है ताकि इस पर आगे फैसला लिया जा सके।

आपके काम की खबर,पुलिस चला रही है अभियान


