Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeअपराधUttarakhand:देहरादून में ये क्या-क्या हो रहा है?

Uttarakhand:देहरादून में ये क्या-क्या हो रहा है?

Uttarakhand:हैरान करने वाली वारदात

राजधानी देहरादून से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां आईटी पार्क में ड्यूटी खत्म करके लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बदमाशों ने उठा लिया, और फिर शहर में घुमाकर उसके साथ लूटपाट को अंजाम दिया, और फिर प्रेमनगर इलाके में जामुनवाला हनुमान मंदिर के पास बने पुल से नीचे फेंक दिया।

Uttarakhand:लक्ष्मण चौक का है मामला

आरोप है कि लक्ष्मण चौक का रहने वाला 23 साल का आकाश कुमार गुरुवार देर रात आईटी पार्क में अफनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर जाने के लिए निकला। सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास वो घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहा था, इसी दौरान स्कूटर सवार दो बदमाश आए औऱ उसे जबरन अफने साथ लेकर गए।

Uttarakhand:सबूत मिटाने के आरोप


इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी उसे घंटाघऱ, बिंदाल और कैंट इलाके से होते हुए करीब 10 किलोमीटर तक उसे घुमाते रहे, और फिर जामुनवाला पुल तक लेकर गए, जिसके बाद लूटपाट को अंजाम देकर पुल से नीचे नदी में फेंक दिया, यही नहीं इस दौरान सबूत मिटाने के आरोप है कि आकाश के ऊपर बड़े बड़े पत्थर भी बरसाए।

Uttarakhand:पुलिस पर उठे कई सवाल

जिससे आकाश घायलभी हो गए। गंभीर रूप से घायल आकाश रातभर तड़पता रहा, मदद के लिए चिल्लाता रहा, सुबह सेना के जवानों ने उसे देखा, औऱ बाहर निकालकर दून अस्पताल में भर्ती कराया।। आरोप तो ये भी है कि पुलिस के पास भी जब केसदर्ज कराने परिजन पहुंचे, तो आकाश के पिता विनोद कुमार के मुताबिक शुरुआत में उन्हें थाना विवाद में भी उलझाया गया। हालांकि बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज किया गया,

Uttarakhand

Uttarakhand News:उत्तराखंड ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments