Uttarakhand: परेशानी से छुटकारा मिलेगा
मसूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित कोल्हू खेत ईको शुल्क बैरियर और मालरोड एंट्री के लाइब्रेरी चौक तथा पिक्चर पैलेस बैरियर पर अब जल्द ही FASTag के माध्यम से प्रवेश शुल्क वसूला जाएगा। इस व्यवस्था से पर्यटकों को नकद भुगतान की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और प्रवेश प्रक्रिया अधिक तेज व डिजिटल होगी।
Uttarakhand:बैरियर पर लगने वाली भीड़ कम होगी
नगर पालिका और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से यातायात सुगम होगा, बैरियर पर लगने वाली भीड़ कम होगी और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा।



