Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand:चंपावत,रेप केस में नया मोड़...

Uttarakhand:चंपावत,रेप केस में नया मोड़…

Uttarakhand: रेप केस में नया मोड़

चंपावत में लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. हालांकि पीड़ित के पिता की शिकायत में साफ साफ लिखा है कि उसकी बेटी के साथ चाकू की नोक पर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया, और फिर रस्सियों से बांधकर फरार हो गए। अब इस पूरे मामले में आरोपी बीजेपी नेता पूरन रावत और दूसरे आरोपी जो कि सेना में अग्निवीर है, उसके परिवार ने घनघोर आफत्ति जताई है।

Uttarakhand: पिता बोले राजनीतिक साजिश

बीजेपी नेता पूरन रावत की पत्नी का कहना है कि जिस रात की ये घटना बताई जा रही है, उस रात को उसका पति घर पर उसके ही साथ था, जबकि पूरन रावत के पिता ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग देते हुए कहा कि उनके बेटे को चुनावी साजिश में फंसाया जा रहा है।।।

Uttarakhand:हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

पीड़ित के बाद आरोपियों के परिवारों के बयान आने के बाद अब पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट का अभी इतंज़ार किया जा रहा है, उसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी,लेकिन पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष तरीके से पूरी जांच हो रही है।

Uttarakhand


Uttarakhand:वारदात के बाद तनाव का माहौल

चंपावत में इस वारदात के बाद तनाव का माहौल है, इससे पहले कोतवाली में भी खासा हंगामा हुआ, और लोगों ने पुलिस पर भी आरोपियों का साथ देने का आऱोप लगाया।। हालांकि बाद में पुलिस ने विनोद रावत, नवीन सिंह और पूर्व प्रधान और बीजेपी नेता पूरन रावत के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है, और हर पहलू देखने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।

Uttarakhand News:धाम आए हैं या नियम तोड़ने?सुरक्षा पर बड़े सवाल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments