Uttarakhand:निंदा प्रस्ताव पास
उत्तराखंड विधानसभा में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र नारी सम्मान-लोकतंत्र में अधिकार के दौरान महिला आरक्षण का मुद्दा पूरी तरह केंद्र में रहा। सत्र में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और उनके अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।भोजनावकाश के बाद सत्र दोबारा शुरू होते ही मंत्री सौरभ बहुगुणा अपना पक्ष रख रहे थे।
इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया ।करीब बीस मिनट तक नारेबाजी होती रही और विधायक वेल में आ गए। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित रही।वहीं सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

Uttarakhand:महिला आरक्षण पर कल से बीजेपी की नई तैयारी
देहरादून। विधानसभा के विशेष सत्र के बाद भाजपा विपक्ष को घेरने की तैयारी में है।नगर निगम, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की बैठकों में निंदा प्रस्ताव लाए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मातृशक्ति के अपमान पर पार्टी चुप नहीं रहेगी। भाजपा इस मुद्दे को राज्यभर में जोर-शोर से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है।

Uttarakhand:विशेष सत्र पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार के विशेष सत्र पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।आलोक शर्मा ने इसे जनता के पैसों की बर्बादी और “नौटंकी” बताया।
उन्होंने कहा कि सत्र का कोई औचित्य नहीं, यह सिर्फ केंद्र को खुश करने के लिए है। साथ ही नरेंद्र मोदी पर भी संसदीय मंच के राजनीतिक उपयोग का आरोप लगाया
Uttarakhand:मौसम भी बदलेगा रंग
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है और राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।इस बदलाव से जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।किसानों और यात्रियों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है, क्योंकि खराब मौसम का असर जनजीवन और फसलों पर पड़ सकता है
Uttarakhand;हैली सेवाए मंहगी
कुमाऊं मंडल में हेली सेवाओं से सफर करना अब महंगा होने वाला है।केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत किराए में बढ़ोतरी की तैयारी है।
इससे सीमांत इलाकों और पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा। किराया बढ़ने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।हल्दवानी से मुन्सयारी का किराया 5251 से बढ़कर 5552 हो गई है .
Uttarakhand: LPG पर सदन में हंगामा,सीएम धामी ने दिया जवाब…


