Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand: LPG पर सदन में हंगामा,सीएम धामी ने दिया जवाब...

Uttarakhand: LPG पर सदन में हंगामा,सीएम धामी ने दिया जवाब…

Uttarakhand:चारधाम यात्रा को प्रदेश की आर्थिकी का आधार

उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को प्रदेश की आर्थिकी का आधार बताते हुए कहा कि यात्रा को लेकर नकारात्मक माहौल बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर रील बनाकर यात्रा को राजनीति की भेंट चढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह सामूहिक आस्था और श्रद्धा से जुड़ी कठिन यात्रा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और लोगों से अपील की कि वे व्यवस्था में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं को प्रोत्साहित करें।

Uttarakhand:LPG पर सदन में हंगामा

मुख्यमंत्री ने LPG की उपलब्धता को लेकर उठे सवालों पर भी जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में गैस की कोई किल्लत नहीं है और इस संबंध में उनकी हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से बातचीत हुई है। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर है, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत स्थिति में है। धामी ने कहा कि कोरोना काल में भी भारत ने न सिर्फ हालात संभाले बल्कि कई देशों की मदद की, इसलिए लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए।

Uttarakhand News:विधानसभा सत्र में सीएम धामी ने की ये बातें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments