Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUttarakhand News:नाम परिवर्तन को लेकर विवाद गहराया,सड़कों पर उतरे व्यापारी....

Uttarakhand News:नाम परिवर्तन को लेकर विवाद गहराया,सड़कों पर उतरे व्यापारी….

Uttarakhand News:नाम परिवर्तन को लेकर विवाद गहराया

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लैंसडाउन में नाम परिवर्तन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा विधायक दिलीप सिंह रावत के ताजा बयान के बीच स्थानीय व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिया है। नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। लैंसडाउन में 29 अप्रैल को इस मुद्दे पर माहौल और गरमा गया।

Uttarakhand News: विधायक दिलीप बोले क्षेत्र की अपनी ऐतिहासिक पहचान

विधायक दिलीप सिंह रावत ने कहा कि हर क्षेत्र की अपनी ऐतिहासिक पहचान और परिस्थितियां होती हैं। उन्होंने लैंसडाउन को एक ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय पहचान वाला पर्यटन नगर बताते हुए कहा कि इसका नाम बदलना उचित नहीं होगा। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों की भी यही भावना है कि शहर की पहचान को बरकरार रखा जाए।

Uttarakhand News:नाम बदलकर जसवंतगढ़ छावनी रखने का है प्रस्ताव

वहीं, इस पूरे विवाद की शुरुआत 10 अप्रैल को कैंट बोर्ड की बैठक से हुई, जिसमें लैंसडाउन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ छावनी रखने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद से ही स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया। मंगलवार को व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और नागरिक मंच के आह्वान पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। गांधी चौक से कैंट बोर्ड कार्यालय तक जुलूस निकाला गया और प्रदर्शन किया गया।

Uttarakhand News: लैंसडाउन से, क्षेत्र की पर्यटन की पहचान

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लैंसडाउन नाम से ही क्षेत्र की पर्यटन पहचान बनी है और इसे बदलना स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है। विरोध कर रहे संगठनों ने गांधी चौक में जनसभा भी आयोजित की और एक स्वर में नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की।

Uttarakhand News

Uttarakhand News;सियासी चर्चाएं तेज

गौरतलब है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अंग्रेजों के समय के नाम बदलने पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को पुनर्स्थापित करने की बात कई बार कर चुके हैं। हालांकि, इस मामले में भाजपा विधायक का रुख अलग नजर आ रहा है, जिससे सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Uttarakhand: महिला आरक्षण पर कल से बीजेपी की नई तैयारी, उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें एक नजर में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments