Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand BJP Rally:परेड ग्राउंड में भाजपा की सभा, सीएम धामी ने कांग्रेस...

Uttarakhand BJP Rally:परेड ग्राउंड में भाजपा की सभा, सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना…

Uttarakhand BJP Rally:सीएम धामी का कांग्रेस पर आरोप

देहरादून के परेड ग्राउंड में 24 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सभा का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और उसे महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस की सोच हमेशा संकीर्ण रही है।सीएम धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल के दौरान कांग्रेस का रवैया देश ने देखा है।

Uttarakhand BJP Rally:गांधी पर बोला हमला

उन्होंने आरोप लगाया कि बिल के सफल न होने पर राहुल गांधी की खुशी किसी से छुपी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार ने केवल अपने परिवार की महिलाओं के बारे में सोचा, जबकि भाजपा महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने का काम कर रही है।सभा में मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।कई योजनाओं से महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है

UTTARAKHAND NEWS:2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का सीएम चेहरा फाइनल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments