Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUTTARAKHAND NEWS:2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का सीएम चेहरा फाइनल..

UTTARAKHAND NEWS:2027 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का सीएम चेहरा फाइनल..

UTTARAKHAND NEWS:धामी के नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुहर

देहरादून/नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में अगले चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही भाजपा का चेहरा होंगे। नवीन ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा वर्तमान नेतृत्व के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और धामी सरकार के कार्यों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ा है।

UTTARAKHAND NEWS:अध्यक्ष ने की धामी की तारीफ

भाजपा अध्यक्ष ने धामी सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि चुनौतियों के बावजूद उत्तराखंड में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़े हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

UTTARAKHAND NEWS: कई अटकलों को दिया विराम

सोशल मीडिया में जिस प्रकार अटकलें हर महीनें छाई रहती हैं अध्यक्ष के बयान से उन पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है,उनके बयान से ये तो साफ हो गया की दिल्ली हाईकमान धामी को लेकर क्या सोचता है, वैसे में मोदी के पीएम बनने के बाद कुछ भी कहना संभव नहीं है पर कई बार मोदी भी धामी की तारीफ कर चुके हैं .

Dehradun Greenfield Bypass: देहरादून को जाम से मिलेगी राहत…


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments