UTTARAKHAND NEWS:दिगंबर ने रचा इतिहास
उत्तराखंड के युवाओं ने एक बार फिर अपनी ताकत और जज्बे का परिचय दिया है। चमोली जिले के लस्यारी गांव निवासी दिगंबर कुंवर ने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ मैराथन में 113 किलोमीटर की कठिन दौड़ महज 12 घंटे में पूरी कर नया इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है। बर्फ से ढके दुर्गम रास्तों, ऊंचे-नीचे पहाड़ी ट्रैक और खूबसूरत बुग्यालों के बीच आयोजित इस चुनौतीपूर्ण मैराथन में देशभर से 300 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।
UTTARAKHAND NEWS: बीजेपी में बयान बाजी को लेकर सियासी हलचल,अजय भट्ट ने दी भगत को नसीहत…
UTTARAKHAND NEWS: सीएम ने दी बधाई
जहां इन रास्तों पर चलना भी आसान नहीं माना जाता, वहीं दिगंबर ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और शानदार फिटनेस के दम पर तय समय में दौड़ पूरी कर सभी को हैरान कर दिया। पुष्कर सिंह धामी ने दिगंबर की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड की जीवटता और साहस का प्रतीक है। दिगंबर की इस कामयाबी से प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। सोशल मीडिया पर भी लोग “पहाड़ के बेटे” को जमकर बधाई दे रहे हैं।


