Uttarakhand News :भट्ट की भगत को नसीहत
उत्तराखंड भाजपा के भीतर बयानबाजी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री Ajay Bhatt ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Banshidhar Bhagat को सार्वजनिक रूप से संयम बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सोच-समझकर बयान देना चाहिए और वाणी में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
UTTARAKHAND NEWS:बयान पर बढ़ी चर्चा
दरअसल, बंशीधर भगत ने हाल ही में विकास कार्यों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि काम सही तरीके से नहीं हुए तो सिर्फ “मोदी-मोदी” कहने से बात नहीं बनेगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। अब अजय भट्ट की प्रतिक्रिया को भाजपा के भीतर एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
UTTARAKHAND NEWS:2027 चुनाव पर नजर
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन और सरकार दोनों विकास कार्यों की रफ्तार पर फोकस करना चाहते हैं। ऐसे में नेताओं के बयानों से यह संकेत मिल रहा है कि पार्टी के भीतर जवाबदेही और प्रदर्शन को लेकर गंभीर मंथन चल रहा है।


