UTTARAKHAND NEWS: कम उम्र में देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान
पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले 19 वर्षीय अग्निवीर सचिन सिंह केरल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सचिन ने करीब सात महीने का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद तिरुवनंतपुरम में तैनाती संभाली थी।तैनाती के दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि वह मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा पसर गया। हरिद्वार में सचिन को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। कम उम्र में देश के लिए दिए गए इस सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
UTTARAKHAND NEWS:सामने आया देहरादून से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला…


