Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS:चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट...

UTTARAKHAND NEWS:चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट…

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम,
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 25 अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हिमपात हो सकता है।सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और बर्फबारी के आसार हैं।

UTTARAKHAND NEWS :बारिश-बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि 24 अप्रैल से मौसम फिर सक्रिय होगा और पांच पर्वतीय जिलों में बारिश तथा हिमपात की चेतावनी जारी की गई है।
25 अप्रैल को भी पहाड़ी जिलों में बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने यात्रियों, किसानों और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

UTTARAKHAND NEWS:सूत्रों के हवाले से खबर,सरकार बुला सकती है विधानसभा का विशेष सत्र…..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments