UTTARAKHAND NEWS: बाबा केदार की नगरी में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य
चारधाम यात्रा के बीच बाबा केदार की नगरी में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केदारनाथ धाम में अब आतंकवादी निरोध दस्ता यानी ATS ने भी मोर्चा संभाल लिया है। मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग, हेलिपैड और प्रमुख ठहराव स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जबकि हर आने-जाने वाले यात्री पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है।
UTTARAKHAND NEWS :SDRF और ATS की संयुक्त तैनाती
चारधाम यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। पुलिस, SDRF और ATS की संयुक्त तैनाती के साथ हाईटेक उपकरणों और CCTV कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि बाबा केदार की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।


