Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeअपराधUTTARAKHAND NEWS: सिंचाई विभाग की जमीन पर चला बुलडोजर....

UTTARAKHAND NEWS: सिंचाई विभाग की जमीन पर चला बुलडोजर….

UTTARAKHAND NEWS: सीएम धामी का बुलडोजर एक्सन

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अगुवाई में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उधमसिंहनगर जिले के गूलरभोज क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने अवैध ढांचों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध मजार और मस्जिद को हटाते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले प्रशासनिक सर्वे में जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई थी।

UTTARAKHAND NEWS:सरकार इसे कानून व्यवस्था से जोड़कर देख रही

इसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा, लेकिन कब्जाधारियों को किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। प्रशासन को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट स्तर पर भी कार्रवाई रोकने का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ। जिलाधिकारी Nitin Bhadauria के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक टीम के साथ यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।सूत्रों के अनुसार सरकार अब कुटुंब रजिस्टरों की जांच पर भी सख्त रुख अपनाने जा रही है। वर्ष 2003 के बाद बने रजिस्टरों में संदिग्ध नामों और रिकॉर्ड की गहन जांच किए जाने की तैयारी है। राज्य सरकार का कहना है कि जनसंख्या संतुलन और रिकॉर्ड पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी है। राज्य में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है। सरकार इसे कानून व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा से जोड़कर देख रही

UTTARAKHAND NEWS: रुद्रप्रयाग में सड़क बनी या हुआ एक खेल…..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments