Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS:2027 विधानसभा चुनाव से पहले ये सीट हो सकती है जनरल...

UTTARAKHAND NEWS:2027 विधानसभा चुनाव से पहले ये सीट हो सकती है जनरल से आरक्षित…

UTTARAKHAND NEWS: 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक सस्पेंस

उत्तराखंड की रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट को लेकर 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक सस्पेंस खड़ा हो गया है। अब तक सामान्य श्रेणी रही इस सीट के आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट में मामला पहुंचा है, जिस पर अदालत ने केंद्रीय चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट ने संबंधित पक्षों से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।याचिकाकर्ता पक्ष के वकील एस.के. मंडल के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद रुद्रप्रयाग सीट के आरक्षण पर फैसला लिया जा सकेगा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सीट आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में एससी, एसटी, ओबीसी या महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो सकती है।

UTTARAKHAND NEWS :फिलहाल रुद्रप्रयाग सीट से भाजपा के भरत सिंह चौधरी विधायक

फिलहाल रुद्रप्रयाग सीट से भाजपा के भरत सिंह चौधरी विधायक हैं और राज्य सरकार में मंत्री भी हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेता Harak Singh Rawat भी इस सीट से सक्रिय माने जा रहे हैं और 2012 में यहां से विधायक रह चुके हैं। यदि सीट आरक्षित होती है तो दोनों दिग्गज नेताओं की चुनावी रणनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। रुद्रप्रयाग सीट राज्य गठन से पहले से सामान्य सीट रही है, इसलिए अब सभी की नजर हाईकोर्ट के आगामी फैसले पर टिकी है। कोर्ट के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा कि 2027 में यह सीट सामान्य रहेगी या आरक्षित श्रेणी में जाएगी

UTTARAKHAND NEWS :चार धाम यात्रा में जाने से पहले ,जान लें मौसम का मिजाज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments