Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS :चार धाम यात्रा में जाने से पहले ,जान लें मौसम...

UTTARAKHAND NEWS :चार धाम यात्रा में जाने से पहले ,जान लें मौसम का मिजाज…

UTTARAKHAND NEWS : चार धाम यात्रा में जाने से पहले जान लें मौसम का मिजाज…

देहरादून: मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और टिहरी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। अगले चार से पांच दिनों तक
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम बदलने से तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं।

UTTARAKHAND NEWS: खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर में बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल सकता है।

UTTARAKHAND NEWS: युवा नेता बॉबी पंवार ने पहाड़ों के लिए उठाई ये विशेष मांग…


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments