Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUTTARAKHAND NEWS : उत्तराखंड के पहाड़ी और बद्री गाय के घी को...

UTTARAKHAND NEWS : उत्तराखंड के पहाड़ी और बद्री गाय के घी को मिला बड़ा मंच, टाटा के प्रीमियम ब्रांड के तहत होगी बिक्री….

UTTARAKHAND NEWS : उत्तराखंड के पारंपरिक डेयरी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेंगी नई पहचान

उत्तराखंड के पारंपरिक डेयरी उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने जा रही है। राज्य की सहकारी संस्था ‘आंचल’ और टाटा समूह के बीच एक अहम समझौता (MoU) हुआ है, जिसके तहत अब उत्तराखंड की पहाड़ी गाय और बद्री गाय के घी को टाटा अपने प्रीमियम ब्रांड “हिमालयन” के तहत बाजार में उतारेगा।इस समझौते के बाद पहाड़ में उत्पादित शुद्ध घी को बड़े ब्रांड का प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे इसकी पहुंच देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक बढ़ने की उम्मीद है। लंबे समय से इस दिशा में बातचीत चल रही थी, जो अब समझौते के रूप में सामने आई है। इससे स्थानीय उत्पादों को बेहतर मार्केट और पहचान मिल सकेगी।

UTTARAKHAND NEWS: महिला आरक्षण और परिसीमन पर सियासत तेज,उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें एक नजर में

UTTARAKHAND NEWS : बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए होगा केंद्र स्थापित

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड की पहाड़ी और खासतौर पर बद्री गाय का घी अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। पारंपरिक तौर पर इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। ऐसे में टाटा जैसे प्रतिष्ठित और भरोसेमंद समूह का इससे जुड़ना इस उत्पाद की विश्वसनीयता और मांग दोनों को बढ़ा सकता है।इस पहल से राज्य के किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। बेहतर मूल्य मिलने से उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, सरकार भी बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए नए केंद्र स्थापित करने की योजना पर विचार कर रही है, जिससे इस नस्ल को बढ़ावा मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments