- UTTARAKHAND NEWS :महिला आरक्षण और परिसीमन पर सियासत तेज
उत्तराखंड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अलग-अलग दलों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि परिसीमन लागू होने की स्थिति में विधानसभा सीटों का गणित बदल सकता है, जिससे राजनीतिक समीकरण पर असर पड़ेगा।
- UTTARAKHAND NEWS : सोशल मीडिया विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सख्त
इंटरनेट पर चल रही बयानबाजी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।
- UTTARAKHAND NEWS : टिहरी गढ़वाल में फूड प्वाइजनिंग, 35 लोग बीमार
टिहरी गढ़वाल जिले में एक शादी समारोह के बाद अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि करीब 35 लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है और सभी की हालत पर नजर रखी जा रही है।
UTTARAKHAND NEWS:देहरादून में बाहरी बच्चों के लाए जाने पर विवाद, जांच में जुटी पुलिस
- UTTARAKHAND NEWS: कुंभ और चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी
राज्य में आगामी कुंभ और विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत 800 से अधिक होमगार्ड की भर्ती की तैयारी चल रही है। सरकार का लक्ष्य बड़े आयोजनों के दौरान बेहतर सुरक्षा और व्यवस्थाप सुनिश्चित करना है।
- UTTARAKHAND NEWS : ऋषिकेश में फर्जी दस्तावेजों के साथ महिला गिरफ्तार
देहरादून में हाल ही में संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के बाद अब ऋषिकेश में एक महिला को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अवैध रूप से देश में प्रवेश कर दिल्ली से यहां पहुंची थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है


