Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUTTARAKHAND NEWS:मुनि की रेती नगर पालिका फिर विवादों में....

UTTARAKHAND NEWS:मुनि की रेती नगर पालिका फिर विवादों में….

UTTARAKHAND NEWS : मुनि की रेती नगर पालिका एक बार फिर विवादों में
ऋषिकेश की मुनि की रेती नगर पालिका एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सफाई व्यवस्था का ठेका दिल्ली की एक निजी कंपनी को दिए जाने के बाद अब कर्मचारियों को वेतन न मिलने का मामला सामने आया है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कई समय से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती नजर आ रही है।

UTTARAKHAND NEWS:उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग ने 2026 परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी

UTTARAKHAND NEWS : नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े

हैरानी की बात यह है कि इस मामले में खुद सभासद भी असमंजस में हैं। कई सभासदों का कहना है कि ठेका किसे दिया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी तक नहीं है। उनका दावा है कि आज तक किसी ने ठेकेदार को देखा तक नहीं है। इस पूरे मामले ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments