Uttarakhand News: मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।4 और 5 मई को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।इस दौरान तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है।
कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

Uttarakhand News: हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे
हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में अलर्ट लागू है।प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
Uttarakhand News: उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें एक नजर में …


