UTTARAKHAND NEWS:डीएम ने दिखाई हनक जागेश्वर मंदिर को परंपरा को किया ताड़ताड़
उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश के बरेली जिलाधिकारी Avinash Singh के दर्शन के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि डीएम अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर गए, जबकि वहां हथियारों और सुरक्षा कर्मियों के प्रवेश को लेकर परंपरागत नियम लागू हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला जागेश्वर मंदिर समूह के महामृत्युंजय मंदिर से जुड़ा है। स्थानीय पुजारियों और पुरोहितों का कहना है कि उन्होंने नियमों और धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद डीएम और उनके सुरक्षाकर्मी गर्भगृह में पहुंच गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में नाराजगी का माहौल है।

UTTARAKHAND NEWS:सीएम धामी ने ली Bhuvan Chandra Khanduri की कुशलक्षेम
UTTARAKHAND NEWS :मंदिर से जुड़े पुजारियों ने व्यक्त की नाराजगी
मंदिर से जुड़े पुजारियों ने कहा कि इससे पहले कई बड़े नेता और वरिष्ठ अधिकारी धाम में दर्शन के लिए आए, जिनमें मोदी और सोनिया गांधी जैसे नाम शामिल हैं, लेकिन किसी ने भी गर्भगृह में हथियारों के साथ प्रवेश नहीं किया।घटना पर श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने प्रशासन को पत्र भेजकर मामले का संज्ञान लेने और जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी धार्मिक मर्यादा और मंदिर की परंपराओं का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।



