Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand News:पार्टी ज्वाइनिंग जैसे स्वागत ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी..

Uttarakhand News:पार्टी ज्वाइनिंग जैसे स्वागत ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी..

Uttarakhand News:उर्मिला सनावर एक बार फिर सुर्खियों में

उर्मिला सनावर एक बार फिर सुर्खियों में हैं,लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनका बयान नहीं, बल्कि उनका मंच और राजनीतिक रुख भी है।
उर्मिला सनावर वही नाम हैं जो अंकिता भंडारी हत्याकांड के दौरान अचानक चर्चा में आया। उन्होंने उस समय कथित “VIP” एंगल का जिक्र कर पूरे मामले को राजनीतिक और सामाजिक बहस के केंद्र में ला दिया था।

Uttarakhand News: उन्हें UKD के मंच से सम्मानित किया गया

आज उन्हें उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के मंच से सम्मानित किया गया। यह सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उनके संभावित राजनीतिक भविष्य की ओर इशारा माना जा रहा है।जैसे कोई पार्टी ज्वाइन करने पर पार्टी की टोपी और गमझा पहनाया जाता है उसी अंदाज में उर्मिला सनावरका स्वागत हुआ

Uttarakhand News: बयान थोड़े संतुलित नजर आये

दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान उनका रुख भारतीय जनता पार्टी को लेकर अपेक्षाकृत नरम दिखा। जो पहले सरकार और सिस्टम पर तीखे सवाल उठाती थीं, अब उनके बयान थोड़े संतुलित नजर आ रहे हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजनीति में नई हलचल

अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है क्या उर्मिला सिनावर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थामेंगी या फिर UKD के साथ क्षेत्रीय राजनीति में नई पारी शुरू करेंगी?उर्मिला सिनावर का यह सम्मान और बदला हुआ राजनीतिक टोन सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि संभावित “एंट्री सिग्नल” भी हो सकता है। आने वाले दिनों में उनका अगला कदम उत्तराखंड की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा करेगा।

Uttarakhand News:सीएम ने सुनी जन समस्याएं,किए महत्वपूर्ण सुझाव साझा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments