उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए विद्यालयी शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।आदेश में कहा गया है कि स्कूलों में नियमित अंतराल पर वाटर बेल बजाई जाए, ताकि छात्र-छात्राएं समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बच सकें। साथ ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।विभाग ने कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने को कहा है। जरूरत पड़ने पर विद्यालय समय में बदलाव भी किया जा सकता है। इसके अलावा तेज धूप में खेलकूद और बाहरी गतिविधियों पर रोक लगाने तथा छुट्टी के बाद छात्रों को समूह में घर भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
UTTARAKHAND NEWS::देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…



