Uttarakhand News:साइबर ठग की मनमानी
उधमसिंहनगर के दिनेशपुर में साइबर ठगी के आरोपी को पकड़ने पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि पुलिस जब आरोपी भारत सिंह को पूछताछ के लिए साथ ले जाने लगी, तभी परिवार और अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
Uttarakhand News: मामला गंभीर है
इस दौरान आरोपी को कार में बैठाकर दरवाजे लॉक कर दिए गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि एक एएसआई कार के बोनट पर लटक गए, लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब चार किलोमीटर तक दौड़ाता रहा।
Uttarakhand News:धाराओं में केस दर्ज
बाद में एएसआई नीचे गिरकर घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है।
अस्पताल में फिल्मी सीन,उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें


