Tuesday, June 2, 2026
Google search engine
HomeअपराधUttarakhand News;पकड़ा गया नशा का सबसे बड़ा कारोबारी...

Uttarakhand News;पकड़ा गया नशा का सबसे बड़ा कारोबारी…

Uttarakhand News: कर्णप्रयाग पुलिस को एक और सफलता

जनपद चमोली में नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कर्णप्रयाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 के चरस तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर सप्लायर बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Uttarakhand News: नशे का कारोबार

इससे पहले 03 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने अजय सिंह पिमोली नामक बीटेक छात्र को 520 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था, जो श्रीनगर कॉलेज के छात्रों को नशे के जाल में धकेलने की कोशिश कर रहा था।

Uttarakhand News: मुख्य सप्लायर था बलवीर सिंह

जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर बलवीर सिंह ही था, जो बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल के आधार पर पहचान में आया। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे घेस-देवाल मार्ग पर पुलिस ने धर दबोचा।

Uttarakhand News:नशे पर पुलिस का अभियान

एसपी चमोली ने स्पष्ट कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस टीम तकनीक व साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Uttarakhand News:प्रशिक्षण वर्ग में दिखा बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments