Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand News:अल्मोड़ा में आध्यात्मिक चेतना का उत्सव, CM धामी हुए शामिल..

Uttarakhand News:अल्मोड़ा में आध्यात्मिक चेतना का उत्सव, CM धामी हुए शामिल..

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत

अल्मोड़ा जनपद के डोल आश्रम में आयोजित कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र का अवलोकन करते हुए कहा कि इसके दर्शन से विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

Uttarakhand News

Uttarakhand News: आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास

मुख्यमंत्री ने बाबा कल्याणदास की साधना और तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि डोल आश्रम आज वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इसका प्रमाण है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Uttarakhand News

Uttarakhand News: प्रधान संगठन ने टेंडर प्रक्रिया को लेकर कड़ा रुख अपनाया..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments