Uttarakhand News: अलर्ट के साथ बज सकता है फोन
देहरादून में 2 मई को आपका मोबाइल फोन अचानक अलर्ट के साथ बज सकता है। यह किसी खतरे का संकेत नहीं, बल्कि National Disaster Management Authority और Uttarakhand State Disaster Management Authority द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा आपदा पूर्व चेतावनी सिस्टम का टेस्ट है। इस दौरान लोगों के फोन पर तेज अलर्ट टोन और संदेश आएगा, जिसका उद्देश्य भविष्य में भूकंप, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहले समय रहते सूचना पहुंचाना है।

Uttarakhand News: आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी की
आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से अपील की है कि अलर्ट मिलते ही घबराएं नहीं, क्योंकी यह केवल एक परीक्षण है। इस पहल का मकसद आपात स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाकर जनहानि को कम करना है, इसलिए 2 मई को मिलने वाले इस अलर्ट को लेकर सतर्क रहें, लेकिन परेशान न हों।
Uttarakhand News:लोकसभा चुनाव में उमेश कुमार ने इस पार्टी से मांगा था टिकट,खुद किया खुलासा…


