Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUttarakhand News: कर्णप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा...

Uttarakhand News: कर्णप्रयाग में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा…

Uttarakhand News: हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

कर्णप्रयाग में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 मार्च 2026 को लंगासू स्थित चण्डिका माता मंदिर के नीचे अलकनंदा नदी किनारे एक अज्ञात शव मिला था, जो करीब 20–25 दिन पुराना था और उसके हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बंधे थे। मृतक के हाथ पर SOORAJ PUROHIT लिखा मिला, लेकिन पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में 23 मार्च को मृतक की पत्नी मंजू देवी ने सोशल मीडिया के जरिए फोटो देखकर उसकी पहचान अपने पति सूरज पुरोहित के रूप में की, जो लंबे समय से परिवार से दूर गुजरात में काम करता था।

Uttarakhand News: आरोपी नरेन्द्र सिंह तोपाल को गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह तोपाल को गिरफ्तार किया। फुटेज में आरोपी शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर कार की डिग्गी में ले जाते और बाद में वाहन धोते हुए दिखाई दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतक से 10 हजार रुपये उधार लिए थे और शराब के नशे में सार्वजनिक अपमान से आहत होकर 16 फरवरी की रात उसकी हत्या कर शव को पुल से नदी में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार व अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार,उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें एक नजर में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments