1..UTTARAKHAND NEWS: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा….
टिहरी जिले के चंबा–कोटि मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैल के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा,जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

2.UTTARAKHAND NEWS: कांग्रेस ने की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग …
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आज देहरादून में Congress ने धरना प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान Congress ने 33% आरक्षण का मांग उठाई और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।धरना स्थल पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए विधानसभा चुनाव में 33% महिला आरक्षण बेहद जरूरी है।

3.UTTARAKHAND NEWS: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले …
चमोली। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरे धाम क्षेत्र में जय बदरी विशाल के जयकारे गूंज उठे और भक्तिमय माहौल बन गया। इस दौरान सीएम धामी वहां मौजूद रहे ..
4. UTTARAKHAND NEWS: पूर्व सीएम का कांगेस पर आरोप…
विधानसभा के बाहर चल रहे कांग्रेस के धरनेे पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंंह रावत ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को टांटे जिस प्रकार से कांग्रेस ने संसद में बिल का विरोध किया वो किसी से छुपा नहीं है.कांग्रेस महिला विरोधी है.इस दौरान उन्होनें कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह कांग्रेस को मौका देने का और सहयोग की उम्मीद की थी कांग्रेस उस पर खड़ी नहीं उतर पाई. जो आने वाले समय के लिए भारत के लिए सही नहीं है.
5.UTTARAKHAND NEWS: तीन युवकों पर अपहरण का आरोप..
देहरादून के विकासनगर से एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. आपको बता देे किशोरी के पिता ने तीन युवको पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है. उन्होने पुलिस को बताया कि उनके खाते से आरोपी युवक के खाते में पांच हजार रूपये भेजे गये हैं और उसके बाद से उनकी बेटी भी गायब है .उन्होने आरोप लगाया की उनकी बेटी को साकिर 21 अप्रैल को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया..
Tehri Road Accident :टिहरी में भीषण सड़क हादसा,8 की मौत..


