Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUttarakhand News:देहरादून में बदमाशों का आतंक....

Uttarakhand News:देहरादून में बदमाशों का आतंक….

Uttarakhand News:पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

कभी शांत और सुरक्षित शहर के रूप में पहचाने जाने वाला देहरादून अब लगातार बढ़ते अपराधों के चलते चर्चा में है। ताजा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा इलाके का है, जहां बुधवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।जानकारी के मुताबिक,कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर उसका मोबाइल और करीब दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी गई। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।मुठभेड़ के दौरान प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर नरेश राठी भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Uttarakhand News: उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments