Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeदेहरादूनUTTARAKHAND NEWS : विकास की रफ्तार या चुनावी दांव? उत्तराखंड में बहस...

UTTARAKHAND NEWS : विकास की रफ्तार या चुनावी दांव? उत्तराखंड में बहस तेज

UTTARAKHAND NEWS: एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद राज्य की सियासत में हलचल
उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों विकास परियोजनाएं केंद्र में हैं। हाल ही में Narendra Modi द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
UTTARAKHAND NEWS: सीएम धामी ने बताया आर्थिक प्रगति के लिए बड़ा कदम
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने इसे प्रदेश की आर्थिक प्रगति के लिए बड़ा कदम बताया है, जबकि विपक्ष इस परियोजना को चुनावी नजरिए से देख रहा है।सरकार का दावा है कि इससे पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे उत्तराखंड को सीधा लाभ मिलेगा।
UTTARAKHAND NEWS: Nitin Gadkari ने किया एक्सप्रेसवे को मसूरी तक बढ़ाने की घोषणा
दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari द्वारा इस एक्सप्रेसवे को मसूरी तक बढ़ाने की घोषणा ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। राज्य में 25 साल पूरे होने के मौके पर सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रख रही है,

आपके काम की खबर :उत्तराखंड में लव जिहाद
UTTARAKHAND NEWS: विपक्ष ने उठाया विकास के दावों पर सवाल
वहीं विपक्ष विकास के दावों पर सवाल उठा रहा है। कुल मिलाकर, उत्तराखंड में विकास बनाम राजनीति का मुद्दा आने वाले समय में और गर्माने की पूरी संभावना है।आपको बता दें अगले साल उत्तराखंड में चुनाव होने हैं इसलिए सियासत आने वाले समय में और तेज हो सकती है ऐसे मुद्दे भी जनता के समाने आ सकते हैं जिसका विकास से दूर – दूर तक कोई नाता नहीं है

UTTARAKHAND NEWS : आपके काम की खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments