Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडHaridwar Borewell Accident: 10 घंटे रेस्क्यू के बाद निकाला गया व्यक्ति, अस्पताल...

Haridwar Borewell Accident: 10 घंटे रेस्क्यू के बाद निकाला गया व्यक्ति, अस्पताल में मौत

Haridwar Borewell Accident: बोरवेल में गिरने से व्यक्ति की मौत

हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित कांगड़ी गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Haridwar Borewell Accident:10 घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

करीब 10 घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया और नाराज ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए हाईवे जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मनोहर के रूप में हुई है, जो बोरवेल के पास काम कर रहा था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है

UTTARAKHAND NEWS:ओला,उबर से जुड़ी खास खबर, उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें एक नजर में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments