Foam Mattress Fire: फोम गद्दे की दुकान में लगी आग
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास रविवार सुबह एक फोम गद्दे की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए।
Foam Mattress Fire:सुबह करीब 7 बजे लगी आग
बताया जा रहा है कि देहरादून रोड स्थित “भारत फोम” नाम की दुकान में सुबह करीब 7 बजे आग लगी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। आग में दुकान में रखे डबल बेड के कई गद्दे जलकर राख हो गए।

Foam Mattress Fire: 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान
दुकान मालिक के अनुसार इस हादसे में करीब 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है
मॉर्निंग वॉक पर गया अधिकारी हादसे का शिकार,सवालों के घेरे में हादसा!


