Big Breaking: कांग्रेस को बड़ा झटका
देहरादून में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़े ज्वाइनिंग कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विपक्षी खेमे में सेंधमारी तेज कर दी गई है।इतना ही नहीं, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन भी अब बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

Big Breaking;कई नई चेहरे शामिल
इसके अलावा घनसाली से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रहे दर्शन लाल आर्य ने भी बीजेपी जॉइन कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम को बीजेपी की रणनीतिक बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर महिलाओं के बीच पकड़ मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम संगठनात्मक चुनौती के रूप में सामने आ रहा


