Chamoli News: जंगल की आग से एक की मौत
चमोली जिले के बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाते समय पाखी गांव के 43 साल के राजेंद्र सिंह की जलकर मौत हो गई। मंगलवार,दोपहर को अचानक भड़की ये आग जब तेज हवाओं के कारण गांव के करीब पहुंची तो गांव के लोग आग बुझाने गए ,इसी दौरान राजेंद्र सिंह धुएं और आग की लपटों के बीच घिर गए…
Chamoli News:सरकारी नौकरी देने की मांग
इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग और अफसरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग समय रहते आग पर काबू पा लेता तो यह हादसा टाला जा सकता था, उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की है,
प्रधान वीरा रावत के विवाद से पीएमओ के फौन तक,अपने इंटरव्यू में दिया जवाब…



