Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ अभियान
रुद्रप्रयाग में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है, जहां 142 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।अब तक करीब 69 लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है, जिसकी कीमत 96 हजार रुपये से ज्यादा है. यात्रा रूट पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग (एक्साइज टीम) मिलकर लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं।
Uttarakhand: अब तक करीब 69 लीटर अवैध शराब पकड़ी
डीएम विशाल मिश्रा के आदेश पर एक्साइज टीम ने होटलों, ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी हुई है और साफ कर दिया है कि यात्रा के दौरान शराब माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Uttarakhand:पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Uttarakhand: प्रशासन ने की लोगों से अपील
इसके साथ ही प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी अवैध शराब बिकने की जानकारी मिले, तो वे तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दें।

चारधाम और आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी


