Uttarakhand:आठ भवन किए गए सील
देहरादून और ऋषिकेश में बिना मंजूरी खड़ी की गई इमारतों पर आखिरकार M.D.D.A का शिकंजा कस गया। MDDA की टीम पुलिस फोर्स के साथ मैदान में उतरी और अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए 8 बहुमंजिला अवैध भवनों को सील कर दिया।
Uttarakhand;मिल रही थी शिकायतें
कार्रवाई के दौरान कई जगह हलचल का माहौल देखने को मिला। जिन इमारतों पर सीलिंग हुई, उनमें लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।
Uttarakhand:नहीं मिला कोई जवाब
MDDA सचिव मोहन सिंह बर्निया के मुताबिक भवन मालिकों को पहले ही नोटिस भेजे गए थे। उन्हें नक्शा पास कराने और जवाब देने का मौका भी दिया गया, लेकिन तय समय तक न तो नियम पूरे किए गए और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। इसके बाद संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह और एसडीएम ऋषिकेश के आदेश पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
Uttarakhand: MDDA बोला होगी सख्त कार्रवाई

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजेन्द्र भंडारी का बड़ा बयान,क्या बीजेपी और भंडारी में सब कुछ सही है


