Uttarakhand: होम-स्टे पर बड़ा फैसला
देहरादून में सरकार ने कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है, जिसका सबसे ज्यादा असर पर्यटन और गांवों में रहने वाले लोगों पर पड़ने वाला है। सरकार ने अब पहाड़ी क्षेत्रों में होम-स्टे में 8 कमरे तक बनाने की अनुमति देने का फैसला किया है। अभी तक सीमित कमरों की वजह से कई लोग पर्यटन से अच्छी कमाई नहीं कर पा रहे थे।
Uttarakhand: आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ेगा?
अगर आप उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में रहते हैं और अपने घर को होम-स्टे में बदलना चाहते हैं, तो अब ज्यादा कमरे बनाकर अधिक पर्यटकों को ठहरा सकेंगे। इससे गांवों में रोजगार बढ़ने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर कमाई का मौका मिलने की उम्मीद है।
Uttarakhand पहले और अब
- पहले परिवार 3-4 कमरे चलाकर सीमित कमाई करता था
- अब 8 कमरे तक होने से सीजन में आमदनी दोगुनी तक हो सकती है
- टैक्सी, लोकल फूड, गाइड और दुकानदारों को भी फायदा मिलेगा
Uttarakhand :जमीन विवाद कम करने की तैयारी
कैबिनेट ने पहाड़ों में स्वैच्छिक चकबंदी नीति को भी मंजूरी दी है। आसान भाषा में समझें तो गांवों में बिखरी हुई जमीनों को व्यवस्थित करने की कोशिश होगी, ताकि खेती और निर्माण आसान हो सके।

Uttarakhand :इसका असर
- छोटे किसानों को खेती में सुविधा
- रास्तों और सिंचाई की बेहतर व्यवस्था
- जमीन को लेकर गांवों में विवाद कम होने की संभावना


