Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand;क्या आप जानते हैं,केदारनाथ जैसा एक मंदिर कुमाऊं में भी है?

Uttarakhand;क्या आप जानते हैं,केदारनाथ जैसा एक मंदिर कुमाऊं में भी है?

Uttarakhand;कुमाऊं में भी केदारनाथ

केदारनाथ यात्रा चरम पर है..लाखों लोग भगवान शिव के धाम पहुंच रहे हैं..लेकिन एक केदारनाथ कुमाऊं में भी है।ये मंदिर और यहां का शिवलिंग हूबहू केदारनाथ धाम जैसा ही है, यही नहीं मान्यता भी केदारनाथ जितनी ही है, लेकिन बड़ी औऱ हैरानी की बात है ये है कि इस मंदिर की जानकारी बहुत कम लोगों को है

Uttarakhand:मान्यता रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ की ही तरह

चंपावत ज़िले के देवीधूरा में स्थापित इस मंदिर की मान्यता रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ की ही तरह है।। यही नहीं सबसे खास बात यहां का शिवलिंग है।।। केदारनाथ में जिस तरह से शिला रूप में स्थापित है, बिल्कुल उसी तरह यहां भी शिलारूप में ही स्थापित है।।। कहा जाता है कि जो भी यहां इस शिला के दर्शन और पूजन सच्चे मन से करता है उसका उद्धार शिव करते हैं..।। मान्यता है कि जब भगवान शिव ने राक्षस का वध किया था तो एक धड़ा यहां और एक धड़ा केदारनाथ में गिरा, और तब से केदारनाथ का ये कुमाऊं वाला मंदिर भी अस्तित्व में है।

Uttarakhand:मौसम भी केदारनाथ की तरह

सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि यहां का मौसम भी केदारनाथ की तरह है.. हालांकि इस मंदिर की जानकारी बहुत कम लोगों को है।।। बग्वाल के लिए प्रसिद्ध देवीधुरा पहुंचने वाले कुछ लोग यहां भी आते हैं,, ऐसे में ज़रूरत है अब कुमाऊं के इस केदारनाथ धाम को संवारने की।। उम्मीद है कि कई मंदिरों को संवार चुकी राज्य की धामी सरकार इस पर ज़रूर कदम उठाएगी।

क्या सतपाल महाराज नॉन-परफॉर्मर लिस्ट में शामिल?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments