Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand:पानी की टंकी पर चढ़े आंदोलनकारी...

Uttarakhand:पानी की टंकी पर चढ़े आंदोलनकारी…

Uttarakhand: 22 दिन से चल रहा आमरण अनशन

देहरादून के एकता विहार स्थित धरना स्थल पर वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच से जुड़े लोगों का आंदोलन लंबे समय से जारी है। आंदोलन को 156 दिन पूरे हो चुके हैं और 22 दिन से आमरण अनशन भी चल रहा है। चार अभ्यर्थी आज सुबह सर्वे चौक के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।

Uttarakhand:भारी पुलिस बल तैनात किया गया

इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अभ्यर्थियों के समर्थन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी टंकी पर चढ़ गईं। वहीं, अन्य आंदोलनकारी नीचे धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

Uttarakhand: सरकार से की मांग

आंदोलनरत अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से धरना और आमरण अनशन के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण वे अब और ज्यादा मजबूती से प्रदर्शन कर रहे हैं।

नोएडा के बाद नैनीताल में सड़क पर उतरे कर्मचारी

Uttarakhand
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments