Uttarakhand: चार धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 21 दिनों में 89, हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 1073 यात्रियों का पंजीकरण धर्मशालाओं और होटलों में हैंड डिवाइस मशीन के जरिए किया गया। यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं।वहीं ट्रांजिट कैंप की ओपीडी में 21 दिनों के दौरान 5301 तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 14 ऐसे यात्री मिले जिनकी हालत गंभीर थी, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए राजकीय उप जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
Uttarakhand: धामी का हुआ जोरदार स्वागत
सीएम धामी बंगाल के सीएम की शपथ में कोलकाता पहुंचे. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं सीएम धामी ने पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सराहना करते हुए सभी के स्नेह और अपनत्व के लिए आभार जताया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Uttarakhand: दुष्कर्म मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़
उत्तराखंड के चंपावत दुष्कर्म मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है और इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं… जिसमें कांग्रेस ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति कर रही है और बेटियों व बहनों के नाम का इस्तेमाल कर रही है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी है, और इसी वजह से वह इस तरह के मामलों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है
Uttarakhand:कोटद्वार से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल
उत्तराखंड के कोटद्वार से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है… यहां माही पैथोलॉजी लैब पर बिना किसी सैंपल के ही मल जांच यानी स्टूल टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट जारी करने का आरोप लगा है. यह घटना 9 मई 2026 की बताई जा रही है… जानकारी के मुताबिक, मरीज के परिजनों ने लैब में कोई सैंपल जमा ही नहीं किया था, लेकिन इसके बावजूद लैब की ओर से जांच रिपोर्ट तैयार कर दी गई.. जैसे ही यह रिपोर्ट परिजनों के हाथ लगी, वे हैरान रह गए और उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जमकर विरोध जताया और संचालक से सवाल-जवाब करने लगे.. हालांकि संचालक ने भी अपनी गलती मानी और आगे से ऐसा नहीं होने का पूरा दावा किया
Uttarakhand:सीएम धामी वीडियो वायरल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक ऐसा नजारा सामने आया जिसने लोगों को हैरान भी किया और सोशल मीडिया पर चर्चा भी बढ़ा दी…
मौका था श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवनिर्मित क्रिकेट मैदान के उद्दघाटन का…लेकिन इस बार उद्घाटन सिर्फ रिबन काटने तक सीमित नहीं रहा… खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैदान में उतर गए और बल्ला थाम लिया…जी हां… सीएम धामी ने क्रिकेट पिच पर एक ओवर खेला… यानी छह गेंदों का सामना किया…और जैसे ही उन्होंने शॉट्स लगाए, वहां मौजूद खिलाड़ी और दर्शक तालियों से गूंज उठे.. कई लोग इस पल को कैमरे में कैद करते नजर आए और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल मोमेंट बन गया
Uttarakhand:युवक को बहने से बचाया
ऋषिकेश में गंगा नदी में नहाने के दौरान हरियाणा के दो टूरिस्ट तेज बहाव में बह गए,। गंगा नदी में राफ्टिंग कर रही एक टीम ने उन्हें देख लिया, तुरंत राफ्ट में बैठे 9 लोगों ने अपनी नाव उस तरफ ही दौड़ा दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिर्फ 35 से 40 सेकेंड में उनकी जान बचा ली गई।।असल में गंगा में उन दो सैलानियों के डूबते ही, वहां मौजूद लोग डर गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे- “अरे भाई, कोई तो इन्हें बचा लो।” इसके बाद वहां राफ्टिंग कर रहे गाइड्स को तेज आवाज देकर बुलाया गया। इस दौरान तेज बहाव में फंसा युवक बोला- भगवान के लिए मुझे बचा लो।।। राफ्टिंग गाइड ने युवकों की जान बचाने के लिए पहले रस्सी फेंकी, लेकिन तेज बहाव के कारण युवक रस्सी नहीं पकड़ पाया। इसके बाद युवक को बचाने के लिए दोबारा रस्सी और चप्पू फेंका गया,
Uttarakhand: सुशीला तिवारी अस्पताल में फिल्मी सीन
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में उस वक्त थोड़ा फिल्मी सीन बन गया. जब स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अचानक आम मरीज बनकर निरीक्षण करने पहुंच गए..पूरा प्लान था मास्क ऑन… सादगी ऑन… और मरीज मोड”ऑन ताकि अस्पताल की असली हकीकत सामने आ सके.. मंत्री जी आराम से घूम रहे थे.दवा काउंटर, सफाई, मरीजों की लाइन… सब कुछ ध्यान से देख रहे थे.. सब कुछ ठीक चल ही रहा था कि तभी एक स्वास्थ्य अधिकारी की नजर पड़ गई… बस फिर क्या था… अधिकारी तुरंत पहचान गया और पहुंच गया नमस्कार करने! लेकिन मंत्री जी भी कम नहीं थे… हल्के अंदाज में इशारा किया कि “भाई अभी मत पहचानो… मिशन जारी है! अब अस्पताल में एक तरफ निरीक्षण चल रहा था
Uttarakhand:उत्तराखंड की सड़कों पर उधम
उत्तराखंड की सड़कों पर उधम मच रहा हो.और गाड़ी दिल्ली या हरियाणा नंबर की न हो… ऐसा भला कैसे हो सकता है! लेकिन अब उत्तराखंड पुलिस भी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है और नियम तोड़कर रौब झाड़ने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है…ताजा मामला श्रीनगर का है… जहां दिल्ली नंबर की एक काली थार सड़क पर दबंगई दिखाती नजर आई… लेकिन इस बार पुलिस का एक्शन उससे भी ज्यादा तेज निकला… नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही इस थार ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया… वजह थी गाड़ी पर लगी अवैध काली फिल्म… और हूटर बजाकर दिखाया जा रहा रौब.. सड़क पर गुजरने वाले लोग भी इस गाड़ी को देखकर हैरान थे
Uttarakhand:साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी
डिजिटल दौर में ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई बार पीड़ित अपनी पहचान उजागर होने के डर या शर्म से शिकायत दर्ज नहीं करा पाते। ऐसे लोगों के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर गुमनाम शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
Uttarakhand:अब आगे क्या होगा
उत्तराखंड उच्च न्यायालय में उपनल कर्मचारी संघ की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कैबिनेट के सामने रखा गया है और इस पर निर्णय लेने के लिए कुछ अतिरिक्त समय की जरूरत है।सरकार की ओर से समय मांगे जाने के बाद हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार के लिए तय कर दी। इस मामले पर उपनल कर्मचारियों की नजरें बनी हुई हैं।

आज की बड़ी खबर 2027 को लेकर कांग्रेस की घोषणा


