Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUttarakhand:बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल,मास्टर प्लान और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा...

Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल,मास्टर प्लान और यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

Uttarakhand:राज्यपाल पहुंचे बद्रीनाथ

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) शनिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर में उन्होंने व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और यात्रा प्रबंधन को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस के काम की सराहना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी भी अधिकारियों से ली।

Uttarakhand: तीर्थयात्रियों के अनुशासन की तारीफ की

राज्यपाल ने मंदिर परिसर और रिवर फ्रंट क्षेत्र का निरीक्षण किया और यात्रियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने तीर्थयात्रियों के अनुशासन की तारीफ की और सभी से अपील की कि वे भक्ति भाव के साथ दर्शन करें और व्यवस्थाओं में सहयोग दें। साथ ही उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु स्थानीय उत्पादों को भी खरीदें ताकि क्षेत्र की आजीविका को बढ़ावा मिले।

Uttarakhand

आपके काम की खबर,जरूर पढ़े



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments