Uttarakhand News:वन क्लिक, के माध्यम से भेजे रूपये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के तहत “वन क्लिक” के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में अप्रैल माह की पेंशन राशि जारी की। इस दौरान कुल 756682 लाभार्थियों को 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई, जिसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलूरौतेली एवं बौना पेंशन शामिल रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है और आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Uttarakhand News:अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए नियमित कैंप आयोजित किए जाएं और 60 वर्ष की आयु पूरी करते ही लाभार्थियों को पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नवाचार अपनाने, वार्षिक आय मानकों को व्यावहारिक बनाने तथा पेंशन योजनाओं की जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर विभागीय मंत्री खजान दास सहित प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



