Uttarakhand News:सीएम धामी ने सुनी समस्याएं
मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने जनप्रतिनिधियों से भेंट कर अपनी समस्याएं रखीं और महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी प्रकरणों का त्वरित और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जनहित में नीति निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही गई।
Uttarakhand News: बारिश के चलते तापमान में गिरावट
उत्तराखंड में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत मिली।बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।हालांकि मौसम विभाग ने संवेदनशील और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
Uttarakhand News:सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी
चारधाम यात्रा शुरू होते ही केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।प्रतिदिन औसतन 30 हजार से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जो निर्धारित क्षमता से लगभग दोगुना है।भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं सख्त की जा रही हैं। बीकेटीसी मंदिर परिसर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी कर रही है
Uttarakhand News;कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट
पिथौरागढ़ से संचालित होने वाली पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विदेश मंत्रालय ने यात्रा का आधिकारिक शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष यात्रा 4 जुलाई से शुरू होगी। पहला दल दिल्ली से रवाना होगा, जिसके बाद श्रद्धालु उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथुला दर्रे के माध्यम से यात्रा करेंगे।

Uttarakhand News: राफ्टिंग गतिविधियां पर रोक
ऋषिकेश में खराब मौसम के कारण सुबह कुछ घंटों के लिए राफ्टिंग गतिविधियां रोक दी गई थीं, जिन्हें बाद में मौसम सामान्य होने पर फिर से शुरू कर दिया गया।सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार राफ्टिंग कंपनियों पर 15 दिनों का प्रतिबंध लगाया है।अधिकारियों के अनुसार पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का पालन न करने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand News:उर्मिला की एंट्री फिक्स,क्या डील हो गई?


