Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालUttarakhand News:डर से 12 स्कूलों पर ताला लटका.....

Uttarakhand News:डर से 12 स्कूलों पर ताला लटका…..

Uttarakhand News: 12 स्कूलों पर ताला लटका

पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल विकासखंड में हालात ऐसे हैं कि बच्चों की पढ़ाई अब किताबों से नहीं, डर से तय हो रही है। गुलदार के खौफ के चलते राजकीय संकुल के 12 विद्यालयों में 24 अप्रैल से ताले लटके हैं और 100 से ज्यादा बच्चे घरों में बैठे हैं। इनमें प्राथमिक से लेकर जीआईसी स्तर तक के छात्र शामिल हैं,कक्षा 5 से 12 तक के बच्चों को न किताबें मिली हैं, न पढ़ाई का कोई विकल्प। गांव बसती, सांकरीखेत, जखगांव जैसे इलाकों में बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं, और जिनके पास मोबाइल भी नहीं, वो ऑनलाइन पढ़ाई से भी कटे हुए हैं।

Uttarakhand News: बच्चों का भविष्य अधर में लटका

प्रशासन का कहना है कि “व्यवस्था की जाएगी”, लेकिन ज़मीनी सच्चाई ये है कि न किताबें समय पर पहुंचीं, न कोई सुरक्षित परिवहन या वैकल्पिक इंतज़ाम किया गया। अभिभावक खुद मजदूरी में व्यस्त हैं और बच्चों का भविष्य अधर में लटका है। गुलदार से बचाने के लिए स्कूल बंद करना आसान था, लेकिन पढ़ाई बचाने की जिम्मेदारी कौन लेगा? पहाड़ की ये तस्वीर सिर्फ खतरे की नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही की भी कहानी बयां कर रही है।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments