Uttarakhand News:कांग्रेस पर बीजेपी की स्ट्राइक
देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा जॉइन की।मीना शर्मा, दर्शन लाल आर्य और लक्ष्मी राणा प्रमुख रूप से शामिल रहे।नेताओं ने भाजपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए विकास के लिए काम करने की बात कही। भाजपा ने इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया
Uttarakhand News:गुलदार और बंदरों की होगी गणना
उत्तराखंड में वन्यजीवों के बेहतर प्रबंधन और संरक्षण के लिए राज्य सरकार हाथी, गुलदार और बंदरों की गणना कराएगी। इस कार्य में भारतीय वन्यजीव संस्थान का सहयोग लिया जाएगा।गणना के माध्यम से इन वन्यजीवों की वास्तविक संख्या का आकलन किया जाएगा, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और प्रभावी रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।वन विभाग के अनुसार, आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग कर यह सर्वेक्षण कराया जाएगा, ताकि सटीक आंकड़े सामने आ सकें।इस पहल से वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कदम उठाने में भी सहायता मिलेगी
Uttarakhand News:लैंडफ्रॉड मामलों पर धामी सख्त
देहरादून: लैंडफ्रॉड मामलों को लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। खसरा हेरफेर कर जमीन बिक्री से जुड़े मामलों में प्रशासन ने 24 प्रकरणों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अवैध भूमि लेनदेन पर रोक लगाई जा सके।इसी क्रम में गढ़वाल कमिश्नर स्तर पर हुई सुनवाई में कुल 125 मामलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 45 मामलों का निस्तारण किया गया है। सरकार का कहना है कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Uttarakhand News:मनी म्यूल गैंग: 5 युवक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र से पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ये सभी युवक कथित तौर पर साइबर ठगी गिरोह के लिए “मनी म्यूल” के रूप में काम कर रहे थे।
Uttarakhand News: सीएम ने की कई घोषणाएं
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं की समयबद्ध पूर्ति के लिए पीईआरटी चार्ट बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, वनाग्नि और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाने और धार्मिक स्थलों को विकसित करने की भी बात कही गई।बैठक में सतपाल महाराज और धन सिंह रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Uttarakhand News: मसूरी में यातायात व्यवस्था सख्त
मसूरी: पर्यटन सीजन शुरू होते ही मसूरी में यातायात व्यवस्था को लेकर नगर पालिका सख्त नजर आ रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने माल रोड बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रतिबंधित समय में किसी भी वाहन को माल रोड पर प्रवेश न दिया जाए।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम पर्यटन सीजन में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
Uttarakhand News: नैनीताल में अवैध होमस्टे के खिलाफ कार्रवाई
नैनीताल: पर्यटन सीजन शुरू होते ही नैनीताल में अवैध होमस्टे के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है।जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है।जांच में कई होमस्टे में पंजीकरण अधूरा और नियमों की अनदेखी पाई गई।अब तक नियम उल्लंघन पर 52 होमस्टे के पंजीकरण रद्द किए जा चुके हैं
Uttarakhand News: सीएम की नई घोषणाएं
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सीएम घोषणाओं को शीघ्र लागू करने पर जोर दिया है। सचिवालय में उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की।इनमें यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार शामिल रहे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
Uttarakhand News: अवैध शुल्क वसूली के मामले पर प्रशासन सख्त
नैनीताल: नैनीताल में महंगी किताबों और अवैध शुल्क वसूली के मामले में प्रशासन सख्त हो गया है।जिले के 17 निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है।जांच में निर्धारित मानकों से अधिक शुल्क और अनियमितताएं सामने आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand News:जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बसों पर पथराव की घटना के बाद परिवहन निगम ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।मामले में बागपत थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन इससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Uttarakhand News:अरविंद पांडे पर रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने के आरोप?


