Uttarakhand News:गंगा घाट का वायरल वीडियो
हरिद्वार के एक गंगा घाट पर वायरल हो रहे वीडियो ने आस्था और नए जमाने की सोच का ऐसा संगम दिखाया है कि लोग समझ नहीं पा रहे हंसें या बहस करें..वीडियो में एक महिला बड़े आराम से अपने कुत्ते को गंगा में डुबकी लगवा रही है, जबकि आसपास मौजूद पुरोहित और श्रद्धालु उसे समझाने की कोशिश करते नजर आते हैं.
Uttarakhand News;पेट मोक्ष सेवा” की नई शुरुआत
लेकिन मैडम का आत्मविश्वास ऐसा कि जैसे उन्होंने “पेट मोक्ष सेवा” की नई शुरुआत कर दी हो। अब सवाल ये उठ रहा है कि गंगा स्नान आस्था का विषय है या फिर ओपन फॉर ऑल सुविधा बनता जा रहा है,आज कुत्ता, कल बिल्ली, और शायद आगे पूरा पेट परिवार लाइन में दिखे! इस पूरे मामले ने बहस जरूर छेड़ दी है कि कहीं वायरल होने की दौड़ में हम परंपराओं को हल्के में तो नहीं ले रहे, क्योंकि यहां अब पवित्रता से ज्यादा कंटेंट वैल्यू चमकती नजर आ रही है….
Big Breaking: बीजेपी का बड़ा दांव,कांग्रेस की महिला विंग में सेंध, कई दिग्गज शामिल…


