Uttarakhand News;कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्ताव मंजूर
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें कई अहम फैसलों को मंजूरी मिली। उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को स्वीकृति दी गई। अब प्रवर्तन अधिकारी भी वर्दी पहनेंगे।कुंभ मेला से जुड़े शहरी विकास कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया आसान बनाई गई। विभिन्न स्तरों पर खर्च की सीमा तय कर स्वीकृति का अधिकार अधिकारियों को दिया गया।

Uttarakhand News: कुमारी शैलजा के दो दौरे और
कुमारी शैलजा पांच दिवसीय दौर के बाद उत्तराखंड में उनके दो दौरे और होंगे ,इसकी जानकारी खुद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दी है.उन्होने साफ तौर पर कहा है कि कुमारी सैलजा का गढ़वाल के बाद जो जिले और इलाके छूट गए हैं .उन जिलों में वो एक बार फिर से वो आयेंगी.और संगठन की जानकारी वो केन्द्रीय टीम को देंगी. आपको बता दें 2027 में विधान सभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर वो कांग्रेस का कार्यकर्ताओं से मुलाकात और उनमें जोश भरने का काम करेंगी.
Uttarakhand News:फिर बदला मौसम
प्रदेशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है. कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला आगामी 5 मई तक जारी रहने की संभावना है.
Uttarakhand News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
कभी शांत और सुरक्षित शहर के रूप में पहचाने जाने वाला देहरादून अब लगातार बढ़ते अपराधों के चलते चर्चा में है। ताजा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पौंधा इलाके का है, जहां बुधवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।जानकारी के मुताबिक,कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर उसका मोबाइल और करीब दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Uttarakhand News:प्लास्टिक कचरे पर नियंत्रण के प्रयास
केदारनाथ धाम में बढ़ती तीर्थयात्रियों की भीड़ के बीच प्लास्टिक कचरे पर नियंत्रण के प्रयास तेज हुए हैं।नगर पंचायत ने यात्रा के पहले सप्ताह में करीब 1000 किलो प्लास्टिक वेस्ट एकत्र कर उसे प्रोसेस किया।कचरे के पृथक्करण और निस्तारण के लिए मटीरियल रिकवरी सुविधा और कॉम्पेक्टर मशीन का उपयोग किया जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की है। यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में नियमित सफाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Uttarakhand News: कैलाश खेर केदारनाथ धाम पहुंचे
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए।उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की।धाम में उनके आगमन पर केदार सभा के सदस्यों ने स्वागत किया।मंदिर समिति से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी उनका अभिनंदन किया।इस दौरान श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।
Uttarakhand News:स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा
रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा हुआ है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मदद से पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की।
मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। यह कार्रवाई निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Uttarakhand News: फल-सब्जियों की गुणवत्ता पर निगरानी
देहरादून में फल-सब्जियों की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ा दी गई है।खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है।बाजार से नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है।कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। किसानों और व्यापारियों को जागरूक करने की भी तैयारी की जा रही है।
Uttarakhand News :आरक्षण को लेकर चेतावनी
अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने महिला आरक्षण की मांग उठाई।उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
यह मांग हालिया सत्रों में भी पार्टी द्वारा उठाई गई है।चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सड़क पर उतरने की बात कही है।
Uttarakhand News: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पुनर्वासित
रुद्रपुर में पकड़े गए तेंदुए को नया ठिकाना मिल गया है।तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू किया था।स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा गया।अब उसे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पुनर्वासित किया गया है। वन विभाग के अनुसार तेंदुआ अब सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में रहेगा।
Uttarakhand News:क्या हुआ जब एक ही घर में पहुंची पांच दुल्हनें….


