Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: गढ़वाली भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण...

Uttarakhand News: गढ़वाली भाषा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल….

Uttarakhand News:गढ़वाली भाषा के संरक्षण में एक सराहनीय पहल

गढ़वाली भाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने अपने पाठ्यक्रम में गढ़वाली भाषा को शामिल कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है, ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की पुस्तक ‘अपणी लोकभाषा गढ़वाली’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और सांस्कृतिक प्रेमियों की उपस्थिति ने इसे और विशेष बना दिया।

Uttarakhand News:क्षेत्रीय भाषाओं का संरक्षण बेहद आवश्यक

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में क्षेत्रीय भाषाओं का संरक्षण बेहद आवश्यक है। गढ़वाली को शिक्षा का हिस्सा बनाना न केवल भाषा को जीवित रखने में मदद करेगा, बल्कि बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना भी विकसित करेगा।शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल को सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए इसकी सराहना की। उनका मानना है कि इस तरह के प्रयास उत्तराखंड की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:देहरादून में बदमाशों का आतंक….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments